
रायपुर। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों एवं प्रशंसकों को संबल दे।