रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसद के रूप में अपने प्रदेश के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। वे केंद्रीय मंत्री रहे और छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया
Previous Articleआषाढ़ अमावस्या पर करें ये उपाय, धन की कमी होगी दूर
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक आज 330 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
