सूरजपुर। आज शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा ग्राम गोरखनाथपुर के गौठान मे 150 फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डी पी कोरी, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती रामऊ देवी, सचिव श्री सुखलाल, रोजगार सहायक श्री क्षेत्रराम एवं ग्राम पंचायत के अनेक पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक संजय, मनोज मौर्य, यशवंती, लक्ष्मी, साक्षी, गोयल, सीमा, सुखदेव, नित्यानंद, अंजलि सिंह, अमर बहादुर, लीलावती देवांगन, निशा, शिरोमणि, आरती, बबली, आस्था पाठक एवं सोनू सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।

