रायपुर। पैरा कला के लिए छत्तीसगढ़ में पहचान बनी हर्षा वर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से मुलाकात की। इस दौरान हर्षा ने राज्यपाल को अपने कलात्मक चित्रकारी का संकलन प्रस्तुत किया। आपको बता दे कि पराली को अपनी कला के जरिए मंदिर हसौद की हर्षा वर्मा अलग पहचान देने का प्रयास कर रही है। हर्षा ने इस पैरा का उपयोग कर सुंदर-सुंदर कलाकृतियों का निर्माण किया है। अपनी पढ़ाई के साथ ही हर्षा अपनी पेटिंग को भी पूरा समय देती है। उन्होंने अब तक कई महापुरुषों और छत्तीसगढ़ महतारी की पेटिंग तैयार की है। हर्षा ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अपने समय का सदुपयोग करते हुए अपनी इस कला से छत्तीसगढ़ महतारी की पेंटिंग बनाई थी. इस कला को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला।
पैरा कला को पहचान दिलाने हर्षा का भागीरथी प्रयास, राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया सुंदर-सुंदर कलाकृतियों का संकलन
Previous Articleनवा रायपुर में जल्द शिफ्ट होगा संस्कृति संचालनालय
Next Article राज्यपाल से मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति ने की भेंट
