रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संघ का प्रतिनिधि मंडल विगत दिनों विधायक डॉ रेणु जोगी एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) प्रमुख अमित जोगी से मुलाकात कर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन का मुद्दा विधानसभा में उठाने के लिए अनुरोध किया था। इस पर विधायक रेणु अजीत जोगी द्वारा विधानसभा में तारांकित प्रश्न क्रमांक 199 किया जिसके उत्तर के लिए कोष विभाग के सचिव द्वारा पत्र जारी किया गया है। वित्त विभाग द्वारा उत्तर प्रदान करने की समय सीमा तय की गई है। रेणु जोगी ने पूछा कि कितने कर्मचारी नवीन पेंशन योजना के अंतर्गत आते है तथा नियोक्ता एवं कर्मचारियों का कितने प्रतिशत अंशदान शामिल हैं। तीसरे प्रश्न में उन्होंने राज्य शासन के घोषणा पत्र में किए वायदे को याद दिलाते पूछा है कि क्या नवीन पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की शासन की कोई योजना है। विधानसभा में मुद्दे रखने से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने जनता कांग्रेस के विधायक रेणु जोगी एवं अमित जोगी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हम जमीन पर लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यदि शासन हमारी बात नहीं सुनती है तो भविष्य में बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें।

