रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश अध्यक्ष, धर्मगुरु युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी के निर्देशानुसार आज अखिल भारतीय सतनाम सेना नवा रायपुर की मासिक बैठक चांदनी चौक नवा रायपुर में नवा रायपुर से प्रभारी भोला जांगड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, आरक्षण, स्वछता अभियान, सामाजिक उद्धार, एवं समाजिक एकीकरण जैसे प्रमुख उद्देश्य को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रुप से नवा रायपुर सतनाम सेना के अध्यक्ष सुनिल डहरिया, उपाध्यक्ष शैलेश टंडन, उपाध्यक्ष संदीप चंदाने, कोषाध्यक्ष मोंटू डहरिया, नालेश बांधे, सचिव नरेंद्र रात्रे, महासचिव लक्ष्मी नारायण कुर्रे, अखाड़ा अध्यक्ष सुनील मारकंडे, जिला कोषाध्यक्ष जय मखीजा, अजय, अविनाश मखीजा, भूपेंद्र ढीढी, बर्मण, जयकरण, चंद्रप्रकाश चंदाने,अनिल, विक्रम डहरिया,अमित,राहूल,राकेश, ,सुनिल, करण, तोषन, चुन्नु, सतीश, सुधिर, सत्यदास, कुलेश्वर, तूषार, विक्रम, नीरज एवं मीडिया प्रभारी गेंदलाल ढीढी एवं नया रायपुर के सभी सतनाम सेना पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। उक्त जानकारी बादल भारद्वाज प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई है।

