रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण राज्य के धमतरी में देखने का मिला, जहां से एक वाहन के जांच के दौरान पुलिस के होश उड़ गये। घटनाक्रम यूं है कि धमतरी में पुलिस ने 49 बोरी जर्दा युक्त गुटखा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा की बड़ी खेप बालोद से धमतरी लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक पिकअप से 49 बोरी जर्दा युक्त गुटखा जब्त की गई।
