गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने अंतरराज्यीय खाल तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 4 तेंदुए की तथा 1 बाघ की खाल बरामद हुई है। मामला पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहांडी जिले के वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। डब्ल्यू सीसीबी ने गरियाबन्द व कालाहांडी के अफसरों की सयुंक्त टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
तेंदुए-बाघ की खाल के साथ 6 गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई
Previous Articleडोर टू डोर विज़िट कर लगाया जा रहा टीका, 12 तक चलेगा महाअभियान
Next Article प्रदेश में आज 359 मामले, रायपुर से 44, 3 मौत

