अमलेश्वर (पाटन)। आज14 जुलाई दिन बुधवार को संकुल स्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने ग्राम- मगरघटा के कलामंच में चल रहे मोहल्ला क्लास का अवलोकन किया। उन्होंने प्राथमिक कक्षा के बच्चों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने-मास्क लगाने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण मोहल्ला क्लास में नियमित रूप से उपस्थित होकर पढ़ाई करने बच्चों को प्रेरित किया। बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी किये बच्चों ने संतोषप्रद जवाब दिए। उन्होंने स्कूल के तर्ज पर ही मोहल्ला क्लास संचालन करने की बात कही, प्रतिदिवस सेतु पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षावार विषयवार बच्चों को सीखाने लर्निंग आउटकम पर विशेष फोकस करने प्रेरित किया। नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से मोहल्ला क्लास को रोचक बनाने टिप्स दिए तथा सभी शिक्षकों को नियमित रूप से मोहल्ला क्लास में उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों, समुदाय, समाज प्रमुखों, शाला प्रबंधन समति के सदस्यों, पालकों से मिलकर बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु प्रयास करने आग्रह किया। अवलोकन के दौरान संस्था प्रमुख खेलावन सिंह कुर्रे एवं शिक्षा सारथी कुमारी लक्ष्मी यादव, पंच श्रीमती भारती यादव उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version