राजनांदगांव। शिक्षा विभाग का एक अधिकारी एक महिला शिक्षक को वाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें और मैसेज भेज कर काफी समय से परेशान कर रहा था। अधिकारी की इस हरकत से त्रस्त होकर इसकी शिकायत की, जिसके बाद आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक क्रीड़ा अधिकारी किशोर मेहरा शिक्षिका को वॉटसएप पर अश्लील मैसेज व तस्वीरें भेज कर लंबे समय से परेशान कर रहा था। परेशान शिक्षिका ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अनुसंधान के बाद किशोर को अब गिरफ्तार कर लिया है। किशोर मामला सामने आने के बाद से ही कुछ दिनों से फरार चल रहा था। जिसे अब बसंतपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आईटी एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद मामले की जांच की गई। इस दौरान मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी किशोर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी भी की लेकिन काफी समय तक उसका पता नहीं चला। अब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिक्षिका को अश्लील तस्वीरें और मैसेज भेज रहा था शिक्षा विभाग का एक अधिकारी, पीडि़ता ने ऐसे सिखाया सबक…
Previous Articleछत्तीसगढ़वासियों की सेवा से ज्यादा सोनिया-राहुल की सेवा में लगे हुये है भूपेश सरकार-रमन सिंह
Next Article जवान ने स्कूली छात्रा को बना डाला हवस का शिकार

