स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है. खासतौर से किचिन और खाने-पीने वाली चीजों की सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. आपकी ज़रा सी लापरवाही आपके पूरे परिवार को बीमार कर सकती है. रसोई में ऐसी ही बेहद अहम जगह होती है फ्रिज, जिसे साफ रखना बहुत जरूरी है. खाने-पीने की सभी चीजें हम फ्रिज में रख देते हैं. अगर फ्रिज को समय-समय पर साफ नहीं किया तो इससे खाने में बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं. कई बार फ्रिज इतना गंदा हो जाता है कि बदबू आने लगती है. इसके अलावा फ्रिज में रखी चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. इसलिए आपको समय-समय पर फ्रिज की सफाई करते रहना चाहिए. हालांकि फ्रिज को साफ करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइये जानते हैं फ्रिज को साफ करने का बेस्ट तरीका.

फ्रिज को साफ करने का तरीका
1- फ्रिद को साफ करते वक्त सबसे पहले सारी सब्ज‍ियां और फल बाहर निकाल दें.
2- अब अपने फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट कर दें. फ्रिज के बेस पर एक मोटा पेपर बिछा दें. इससे पानी को को पेपर सोख लेगा.
3- अगर आपके फ्रिज से बदबू आ रही हो तो आप साफ करने के लिए बेकिंग सोडा या नींबू का रस इस्तेमाल करें.
4- फ्रिज को साफ करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा पानी गर्म कर . अब इसमें नमक डालकर किसी कपड़े की मदद से फ्रिज को अंदर से अच्छी तरह साफ कर दें.
5- आप चाहें तो फ्रिज को कुछ घंटों के लिए खुल कर भी रख सकते हैं.
6- अब फ्रिज में लगी सभी ट्रे को बाहर निकालकर अच्छी तरह धो लें, सूखने पर फ्रिज में लगा दें.
7- बचा हुआ सामान ज्यादा दिनों तक फ्रिज में न रखें.
8- फ्रिज में जो भी चीज रखें उसे कभी खुला न रखें. इससे पूरे फ्रिज में स्मैल हो जाएगी, इसलिए चीजों को हमेशा ढककर रखें.
9- आप चाहें तो फ्रिज की सफाई करने के लिए गर्म पानी, थोड़ा बेकिंग सोडा, विम जेल और सफेद सिरका डालकर एक घोल बना लें. अब इसे एक स्प्रे बोतल में डालकर फ्रिज को स्प्रे करके कपड़े की सहायता से साफ कर लें.
10- अगर फ्रिज से बदबू आ रही है, तो आप वाइट विनेगर से इसे साफ कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में वाइट विनेगर डालकर फ्रिज में रख दें. इससे फ्रिज की दुर्गंध खत्म हो जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version