रायपुर। ट्रेन के आगे प्रेमी जोड़े ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना में जहां प्रेमी युवक का सिर धड़ से अलग हो गया तो वहीं प्रेमिका युवती की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। शनिवार सुबह रायगढ़ के कोतरारोड थाना के किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। युवती गंभीर रूप से घायल है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक और युवती के बारे में पता कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक-युवती प्रेमी-प्रेमिका हैं। पुलिस आत्महत्या का शक जता रही है। हालांकि मामले की जांच चल रही है।
