रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा जिले में हुए सड़क हादसे में नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य की घायल होने की खबर मिली है। आज शनिवार सुबह घटित इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पगवाही गांव के निकट ट्रक और वाहन में हुई टक्कर में बोड़ला क्षेत्र के नायब तहसीलदार सतीश कृशान तथा उनके दो साथियों राधाकृष्ण बढ़ाई और देवाशीष की मौत हो गई। हादसे में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नायब तहसीलदार कृशान अपने अन्य सहयोगियों के साथ धवईपानी गांव गए थे। वापसी के दौरान जब सुबह वे पगवाही गांव पहुंचे तब उनके वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें नायब तहसीलदार और तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version