रायपुर। हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में आज दिनांक 17 जुलाई को छत्तीसगढ़ी संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश समिति की बैठक दोपहर 03 बजे संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने किया।बैठक में धान सहित सभी फसलों का समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने, बारहों माह मंडियों में समर्थन मूल्य में खरीदी हो,सैकड़ों बंद मंडियों को शीघ्र ही चालू कराने,पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमत आधा कराने,भ्र्ष्ट आईपीएस अधिकारी जी.पी.सिंह जैसे राज्य के समस्त भ्र्ष्ट अधिकारी, कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही कराने, किसानों को लूटने के लिए शासन द्वारा लागू ” सौदा पत्रक ” को निरस्त कराने तथा बेरला ब्लाक के नेवनारा, भिंभौरी,उफरा में औद्योगिक इकाई स्थापित करने की योजना को निरस्त कराने के लिए लंबी चर्चा हुई। बैठक की चर्चा में विशेष रूप से राज्य आंदोलनकारी, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे,जी.पी.चंद्राकर,जागेश्वरप्रसाद,लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन,अशोक ताम्रकार, गिरधारी सिंह ठाकुर, गोवर्धन वर्मा, बृजबिहारी साहू,ईश्वर साहू,परसराम ध्रुव,अरुण मढ़रिया, चंद्रप्रकाश साहू, अशोक कश्यप, लुकेश्वर सेन, गुलशेर अली,रघुराज सिंह,जनक साहू आदि ने भाग लिया। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा सत्र के प्रथम दिन 26 जुलाई को एक दिवसीय धरना आंदोलन का निर्णय लिया गया।धरना आंदोलन में सैकड़ों किसान भाग लेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version