पटना। शराबबंदी राज्य में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत हो गई। और दो लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि ये मौतें पिछले 4 दिनों में हुई हैं। बिहार के बेतिया के वेस्ट चंपारण जिले में हड़कम्प मच गया है। लौरिया थाना इलाके के देवरूवा, जोगिया और सबैया गांव में लोगों की शराब पीने से मौत हुई है। शुक्रवार को 6 लोगों के मरने की सूचना थी। गुरुवार को भी आठ और शनिवार को दो और मौतें हो गईं। डीएम कुंदन कुमार और बगहा एसपी किरण कुमार जाधव ने मामले की जांच की है। शराबबंदी में शराब पीने से मौत के बाद जिला में शराबबंदी की पोल खुल गई है। पश्चिमी चंपारण में हुए इस हादसे की पुष्टि ष्ठरू कुंदन कुमार ने भी कर दी है। जिले के रामनगर एवं लौरिया थाना क्षेत्र के 6 गांवों में शराब पीने से पिछले 4 दिनों में 16 लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Previous Articleसड़क हादसे में नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत
Next Article सब्जी बेचने वाली महिला को मिला अपना पक्का मकान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
