रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यवाहक केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ रामकुमार सिरमौर ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषक नेता, समाजसेवक स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल के जयंती पर नवीन मार्केट फुलचौक स्थित बघेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अनिल नायक, नरेन्द्र कश्यप, गिरवर वर्मा, नूतन कुमार बंछोर सहित स्वजातिगण उपस्थित रहे। साथ ही आज डॉ खूबचन्द बघेल जी की जयंती समारोह में सुदूर अंचल धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, किरंदुल, बचेली, नारायणपुर प्रवास पर निकले जिसमे स्वजाति परिवार सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रामकुमार सिरमौर सम्मिलित होंगे यह प्रवास 3 दिवस रहेगा।
