राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने जकांछ प्रवेश किया है। इस संबंध में पार्टी के जिला संगठन का मानना है कि युवाओं के जकांछ प्रवेश करने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की युवा विंग के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, अजीत जोगी युवा मोर्चा के महासचिव मनीष चतुर्वेदी एवं जिला उपाध्यक्ष सुभाष महेश्वरी ने स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रेरणा को संज्ञान में लेते हुए शहर स्थित नया ढाबा वार्ड-4 सतनाम भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर 30 युवाओं ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सदस्यता ली।
जोगी कांग्रेस की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अजीत जोगी द्वारा जो यहां छत्तीसगढ़ियों के अधिकार के लिए क्षेत्रीय पार्टी बनाई गई है, वह पार्टी न्यू जोगी नाम से है और इस न्यू जोगी पार्टी के माध्यम से हम सभी को में युवा अजीत जोगी मोर्चा के नाम से मजबूत दीवार खड़ा करना है। श्री सोनी ने कहा, स्वर्गीय अजीत प्रमोद कुमार जोगी ने जो सतनाम समाज को सम्मान देते हुए मनखे-मनखे एक समान का जो प्रभावी नारा दिया है, उसे देखते हुए हर व्यक्ति को समान रूप से सम्मान देते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयां देते हुए आगे बढ़ना ही हमारा कर्तव्य है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में राजकुमार चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, चुमन साहू, खिलेन्द्र साहू, अमृत साहू, देवेन्द्र साहू, दीपक यादव, ढेलेश साहू, तुषार, रूपेश, राकेश, दीपेश चतुर्वेदी, जोहर बारले, योगेश चतुर्वेदी, चेतन कोसरे, मनीष साहू आदि शामिल हुए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version