रायपुर। 28 प्रतिशत महंगाई राहत भत्ता की मांग को लेकर आज 20 जलाई को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आव्हान पर प्रदर्शन में सभी जिलो में प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपे गये ज्ञापन में सहभागिता निभाई। इस प्रदर्शन आंदोलन में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के मार्गदर्शन पर फेडरेशन से जुड़े संगठन क्रमशः पेन्शनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान और द्वारिका सिन्हा धमतरी में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा और जेपी शुक्ला बिलासपुर में और भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा और सी एल चन्द्रवंशी,पी के नामदेव,भीमराव जामले रायपुर के अलावा विभिन्न जिलों से मिली सूचना अनुसार रमेश नन्दे,द्रोपदी यादव जशपुर, तीरथ यादव,असीमा कुंडु रायगढ़, शिवशंकर तिवारी, प्रकाश नामदेव गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, गंगाप्रसाद साहू, बिक्रमलाल साहू महासमुंद, प्रेमचंद गुप्ता, घनश्याम जायसवाल बैकुंठपुर, ओ पी भट्ट कांकेर, रामसिंह कोंडागाँव,आनन्द भदौरिया जगदलपुर, बीआर नरबरिया बीजापुर ललित मानिकपुरी कोरबा, जगदीश सिंह बलरामपुर, अजीत गुप्ता,एस डी वैष्णव दुर्ग देवेन्द्र नाथ साहू व्ही डी तिवारी राजनांदगांव, अपने साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुये।
पेन्शनर्स भी डी.ए. लेने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदर्शन में शामिल हुये
Previous Articleजीरम मामले की सुनवाई फिर टली, यह है कारण
Next Article जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना अब और सरल
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
