रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष लॉ. एसएन पटेल एवं प्रांतीय सचिव अजय कुमार झारिया द्वारा एक संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक होल्डिंग को सौंपते हुए उसकी प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उर्जा मंत्री के साथ ही साथ पावर कंपनी के अध्यक्ष एवं समस्त प्रबंध निदेशकों प्रस्तुत करते हुए मांग की गई कि केन्द्र सरकार द्वारा फ्रीज किये गये महंगाई भत्ता की तीनों किस्तो को जो कुल 11 प्रतिशत होती है को अपने आदेश दिनांक 20 जुलाई के तहत जुलाई 2021 से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों प्रदान करने हेतु आदेशित कर दिया गया है। अत: जैसा कि हमारे पावर कंपनी व्यवस्था चली आ रही है, उसके मुताबिक पावर कंपनीज के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी जुलाई 2021 से उक्त लंबित 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये, एवं यथाशीघ्र उक्त लंबित 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता को जुलाई 2021 से प्रदान करने हेतु आदेश जारी कराने की मांग के साथ ही साथ यह भी मांग की गई है कि सातवे वेतनमान की घोषणा अनुसार 25 प्रतिशत महंगाई भत्ता पार होते ही मकान किराया भत्ता एवं ग्रेजुएटी में स्वयमेव वृद्धि किया जाना है। अत: तदनुसार मकान किराया भत्ता एवं ग्रेजुएटी बढ़ाने संबंधी भी आदेश जारी किया जावे।
लंबित 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता व ग्रेजुएटी बढ़ाने विद्युत कर्मचारी कांग्रेस की मांग
Previous Articleमिस्ड कॉल से शुरु हुई प्रेम कहानी, ऐसे मिली मंजिल
Next Article मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए सीमांकन का काम पूरा
