मुंबई। कोरोना काल में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। निजी स्कूलों के लिए फीस में 15 फीसदी की कटौती को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार का यह कदम अभिभावकों के लिए बेहद राहत भरा माना जा रहा है। बता दें कि कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार (28 जुलाई) को एक अहम बैठक की थी, जिसमें यह अध्यादेश तैयार करने का फैसला लिया गया। माना जा रहा है कि इस अध्यादेश की मदद से राज्य सरकार निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगा सकेगी। गौरतलब है कि राजस्थान में राज्य सरकार ने निजी स्कूलों को फीस कटौती करने का आदेश जारी किया था, जिसकी तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने भी इस दिशा में कदम उठाए। बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने फीस भुगतान का ढांचा ऐसा बनाने की तैयारी कर ली है, जिससे कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे। दरअसल, बच्चों के अभिभावकों ने चिंता जताई थी कि कई निजी संस्थान महामारी के दौरान भी मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि हजारों लोगों को कोरोना के कारण वित्तीय संकट से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान कई अभिभावकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी संपर्क किया था।
निजी स्कूलों को फीस में 15 फीसदी करनी होगी कटौती, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
