धमतरी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसमें केन्द्रीय विद्यालय धमतरी में अध्ययनरत सभी 40 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। संस्था के प्राचार्य डॉ. एसएस धुर्वे ने बताया कि कक्षा 12वीं के 40 में से 22 बच्चे 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से सफलता अर्जित की है, जबकि सात विद्यार्थियांे ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। उन्होंने बताया कि कक्षा की छात्रा कु. कविता कुर्रे, कु. आभा देवांगन और कु. दृष्टि साहू ने सर्वाधिक अंकों के साथ क्रमशः 96.6, 95.8 तथा 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केन्द्रीय विद्यालय परिवार ने सभी सफल परीक्षार्थियों एवं उनके पालकों तथा शिक्षकों को बधाई दी है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
