रायपुर। छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आगामी 1 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे से किया गया है। सतनाम भवन आरडीए आफिस के पीछे विजेता काम्पलेक्स के पीछे न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में आयोजित इस समारोह में निम्रांकित कार्यक्रम तय किये गये है जिनमें युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत के लिए रणनीति पर चर्चा, छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के कर्मचारियों के लिए प्रमोशन में आरक्षण विषयक चर्चा, छत्तीसगढिय़ा समाजों के बीच आपसी सामजस्य स्थापित करने पर गहन विचार विमर्श, छत्तीसगढिय़ा चेम्बर ऑफ कामर्स के गठन पर विचार विमर्श, नवंबर दिसंबर में छत्तीसगढिया सर्व समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजन पर चर्चा, सभी 27 जिलों में कार्यकारिणी गठन एवं संगठन मजबूती प्रदान के लिए प्रमुख पदाधिकारियों का दौरा कार्यक्रम के लिए चर्चा, छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल नियुक्ति में वंचित समाजों को प्रतिनिधि दिलाने पर चर्चा। इस समारोह में सभी छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही निगम, मंडल, आयोग बोर्ड के गठन में नवनियुक्त छत्तीसगढिय़ा पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव चंद्रभूषण वर्मा ने दी।
छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 1 अगस्त को, छत्तीसगढिय़ा समाजों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने पर गहन विचार विमर्श
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
