रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। श्री सरजियस मिंज राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष होंगे। छत्तीसगढ़ वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 243-झ के खण्ड (1) सहपठित यथा संशोधित छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अधिनियम 1994 की धारा 3 के तहत किया गया है। राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज को वित्त विभाग के उप सचिव श्री आनंद मिश्रा, अवर सचिव वित्त श्री शरद परसाई ने आज शाम उनके आवास पर पहुंचकर अधिसूचना की प्रति सौंपी और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
Previous Articleमुख्यमंत्री से फिल्म कलाकार ने की सौजन्य मुलाकात
Next Article हायर सेकेण्डरी ओपन स्कूल मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

