मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित मोरवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता ने उस वक्त अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ रेप किया, जब उसकी बेटी की शादी हो रही थी। नाबालिगा की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी थी, यहां तक कि पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए नाबालिगा उम्र 13 वर्ष अपने परिवार के साथ आई थी, शादी की देर रात जब लड़की के फेरे हो रहे थे, इस दौरान लड़की का पिता आया और नाबालिगा को यह कहते हुए कमरे में ले गया कि कुछ सामान रखा है उठाकर लाना है, नाबालिगा भी चली गई, जहां पर पिता ने नाबालिगा के साथ अश्लील हरकतें करना शुरु कर दिया, नाबालिगा के मना करने पर भड़के पिता ने मारपीट करते हुए नाबालिगा के साथ बलात्कार किया, बेटी की शादी के दिन पिता द्वारा की गई शर्मसार करने वाली करतूत का खुलासा उस वक्त तो नहीं हुआ, लेकिन नाबालिगा ने अपने घर पहुंचकर माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। नाबालिगा के साथ हुए घटनाक्रम से आक्रोशित माता-पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया, इधर प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी भाग निकला, जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, यहां तक कि एसपी वीरेन्द्रसिंह ने गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। वहीं पुलिस की टीमें द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी. इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि आरोपी चोपन रेलवे स्टेशन से मुम्बई भागने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रहा था, जिसपर पुलिस ने स्टेशन पर घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Previous Articleराजा का बेटा नहीं, फिर भी राजा बन गए अजय कुमार
Next Article 6 माह की ताक्षी का लिवर ट्रांसप्लांट : मिला नया जीवन
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

