रायपुर। राजधानी में बीते दस वर्षों से एक ही थाने में पदस्‍थ एक आरक्षक को एएसपी ने लाइन अटैच कर दिया। जानकारी के मुताबिक उरला थाने में पदस्‍थ आरक्षक गंगा प्रसाद का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्‍हें लाइन अटैैच कर दिया। इस वीडियो में जुआरियों और कबाड़ियों से पैसे का लेन – देन करते समय आरक्षक दिख रहा है। इस मामले में रायपुर एसएसपी अजय यादव ने जांच का जिम्मा उरला सीएसपी को सौंपा है। आरोप है कि पैसे लेते समय वीडियो बनाने वाले पीड़ित के घर जाकर आरक्षक गंगा प्रसाद तिवारी और उसके गुर्गों ने गुंडागर्दी की। स्वजनों ने पीड़ित को उठवाकर गायब करने का भी आरोप लगाया है। मालूम हो कि पिछले 10 साल से आरक्षक गंगा प्रसाद एक ही थाने में पदस्थ है। साल 2013 में जुए की कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए के घालमेल का भी आरोप लगा था। इससे पहले भी हो चुकी थी शिकायत, जिसकी चल रही थी जांच फिर यह वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी अजय यादव ने मामले को संज्ञान में लिया। इसकी जांच के लिए उरला सीएसपी अक्षय कुमार ने जांच करने के बाद रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद लाइन अटैच किया गया। यह आरक्षक गंगा प्रसाद तिवारी बीते दस वर्ष से उरला थाने में ही पदस्‍थ थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version