एक चौंकाने वाली घटना में दूल्हे की किंडनैपिंग हो जाने से शादी में हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश के हरदोई में यह सब तब हुआ जब शादी के मंडप से दूल्हे को किन्नर उठा ले गए। किन्नरों ने दूल्हे पर ना सिर्फ गंभीर आरोप लगाया बल्कि उन्होंने कहा कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की है। यहां स्थित कोतवाली शाहाबाद इलाके का दूल्हा, इसरान रहने वाला था। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसरान का निकाह मौलागंज निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था, लेकिन बाद में युवक निकाह करने से आनाकानी करने लगा। हालांकि किसी तरह पुलिस की मदद से इसरान ने निकाह के लिए हामी भरी और निकाह शुरू हुआ। इसी बीच निकाह में किन्नर पहुंच गए, लोगों को लगा कि ये लोग ऐसे ही आए होंगे लेकिन वहां कुछ और ही घटना हो गई। निकाह के दौरान ही किन्नरों ने हंगामा कर दिया। किन्नरों ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि दूल्हे ने उनके एक साथी को धोखा दिया है. किन्नर का आरोप है कि पिछले 3 साल से इसरान उसके साथ रह रहा था और उसका लगातार शारीरिक शोषण करता चला रहा है। शादी की बात कहने पर वह टालमटोल करने लगा। इस दौरान उसने 10 लाख रुपए ले लिए और अब शादी से इंकार कर रहा है। यह आरोप सुनकर दोनों पक्षों के लोग सन्न रह गए। आरोप है कि किन्नर दूल्हे को अपने साथ ले गए। इसके बाद डर के मारे मौके से बराती-जनाती दोनों इधर-उधर हट गए। जानकारी के मुताबिक किन्नरों के तेवर देख दूल्हा भी उनके साथ चला गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पक्षों को पुलिस थाने बुलाया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। सबसे पूछताछ की जाएगी, इसके बाद मामले पर कार्रवाई होगी।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
