रायपुर। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ों के हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज महासंघ के पदाधिकारियों ने सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। राजधानी रायपुर के आरडीए ऑफिस के पास स्थित सतनाम भवन में महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। आपको बता दे कि छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ छत्तीसगढ़ के सभी छत्तीसगढिय़ा समाज के प्रमुखों को एक मंच पर लाने का भागीरथी प्रयास कर रहे है जिसमें वो सफल होते दिखाई दे रहे है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ों की हितों की रक्षा करने बीड़ा महासंघ ने उठाया है। महासंघ के शपथ ग्रहण समारोह में सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज प्रमुखों से एकजुटता का आव्हान करते हुए संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया। शपथग्रहण समारोह प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश कार्य.अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु घासीदास जी और महापुरुषों के पूजा अर्चना कर, कोरोना महामारी में दिवंगत हुए सामाजिक पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों को 2 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के संगठन विस्तार के लिए दिशा निर्देश दिया गया। समारोह में रामकुमार पटेल ने महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त शम्बकारी कल्याण बोर्ड राजकुमार पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य नन्दकुमार पटेल, मछुआ कल्याण बोर्ड सदस्य रामनारायण आदित्य का श्रीफल, शाल से अभिनन्दन स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोशले जी, राजा निर्मलकर प्रदेश युवा कार्य.अध्यक्ष, प्रमिला रात्रे, धनमती यादव सभापति जिला पंचायत, चंद्रभूषण वर्मा प्रदेश सचिव/प्रवक्ता, जमुना देवी सिरमौर, मोती लाल पटेल, दिनेश निर्मलकर प्रदेश प्रवक्ता, देवलाल पटेल, अन्नपूर्णा टिकरिहा, हिमांशु कनौजे, राजेन्द्र (राजू), मोहन बंजारे, माधुरी कैवर्त, चूड़ामणि निर्मलकर, सदस्य भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव उमाकांत वर्मा और आभार प्रदर्शन हेमंत कोसरिया ने किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version