रायपुर। बलौदाबाजार नवभारत को लगभग 10-15 वर्षों तक अपनी सेवा दे चुके पूर्व पत्रकार एवं वर्तमान में ठेकेदार रहे देवेन्द्र का बीते 6 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। स्व. श्री वर्मा का मूलत: ग्राम अर्जुनी एवं सिविल लाइन बलौदाबाजार में निवासरत थे। श्री वर्मा स्वर्गीय केजूराम वर्मा के सुपुत्र थे। स्व. देवेन्द्र वर्मा बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय मासिक पत्रिका एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल के संपादक चंद्रभूषण वर्मा के दामाद थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार 7 अगस्त को बलौदाबाजार मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय मासिक पत्रिका एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी है एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
नहीं रहे पत्रकार देवेन्द्र वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय मासिक पत्रिका एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल के संपादक चंद्रभूषण वर्मा के थे दामाद…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

