रायपुर। सर्व यादव समाज के पदाधिकारीगण ग्राम खैरवारखुर्द जिला मुंगेली निवासी स्वर्गीय विष्णु यादव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। जिनमें सर्व यादव समाज के छ.ग. प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु, सर्व यादव समाज छ.ग. के प्रदेश उपाध्यक्ष डीसी यादव, सर्व यादव समाज के बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव, सर्व यादव समाज जिला मुंगेली जिलाध्यक्ष नरेश राम यादव, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष धनीराम यादव, जिला प्रवक्ता देवीशंकर यादव, रायपुर जिला देशहा यादव समाज के अध्यक्ष शोभा राम यादव, बिलासपुर जिला देशहा यादव समाज के अध्यक्ष मनीराम यादव, उपाध्यक्ष नंदकुमार यादव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम यादव, संयोजक लालजी यादव, बड़े भैया भागवत यादव, पांचों राज यादव महासमिति के संरक्षक हरिराम यादव, रामप्रकाश यादव, वेदराम यादव, डॉक्टर अजित यादव, बल्लू यादव, लोरमी राज के अध्यक्ष मोतिराम यादव, बिजईपुरराज अध्यक्ष अंकालू यादव, पंडरिया राज के अध्यक्ष चमरू यादव, नवागढ़ राज गुड्डू यादव, कवर्धा राज के अध्यक्ष जीवन यादव, साथ में पांचों राज यादव समाज के गौटिया देवान ठेठवार यह सभी लोग यहाँ दु:ख के कार्य में सम्मिलित हुए। सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु ने श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण से यही प्रार्थना है कि वे स्वर्गीय बड़े भैया विष्णु यादव को अपने चरणों एवं बैकुण्ठ में स्थान दें। स्वर्गीय विष्णु यादव के मंझले भाई एवं सर्व यादव समाज छ.ग. प्रदेश के संरक्षक बुधराम यादव ने सर्व यादव समाज आप सबको सादर प्रणाम करते हुए कहा कि आप सबने अपना अमूल्य समय दिया उसके लिए हम आप सबके आभारी रहेंगे।
स्वर्गीय विष्णु यादव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए सर्व यादव समाज के पदाधिकारीगण
Previous Articleहरेली का छत्तीसगढ़ के ग्रामीण सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश में विशेष महत्व : डाॅ. पाटील
Next Article हरेली मे वृक्षारोपण कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
