9 अगस्त को कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं, 5 जिलों में नहीं मिला कोई नया मरीज

रायपुर। प्रदेश में बीते सप्ताह 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.29 प्रतिशत रही है। इस दौरान प्रदेश भर में दो लाख 67 हजार 253 सैंपलों की जांच में 786 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले सप्ताह 3 अगस्त को संक्रमण की दर 0.35 प्रतिशत, 4 अगस्त को 0.32 प्रतिशत, 5 अगस्त को 0.26 प्रतिशत, 6 अगस्त को 0.25 प्रतिशत, 7 अगस्त को 0.28 प्रतिशत, 8 अगस्त को 0.3 प्रतिशत तथा 9 अगस्त को 0.32 प्रतिशत रही है। 9 अगस्त को पांच जिलों बालोद, कोंडागांव, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सुकमा में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। प्रदेश में इस दिन कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं। वर्तमान में यहां सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1700 है। बीते सप्ताह प्रदेश में कोरोना संक्रमित कुल 12 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें आठ कोमोरबिडिटी वाले मरीज भी शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version