रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और वह यह है कि पूर्व आईएएस गणेशशंकर मिश्रा ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली है। श्री नड्डा ने भाजपा का गमछा पहना कर उसका स्वागत किया। अंचल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखन लाल मिश्र के पुत्र गणेश शंकर मिश्रा का जन्म रायपुर के तिल्दा ब्लाक स्थित ग्राम मूरा में हुआ। परिवार की ख्याति शुरू से ही देशभक्ति और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित थी। इन्हीं मूल्यों को साथ कर गणेश शंकर मिश्र ने अपने 36 वर्षीय शासकीय सेवाकाल में देश और प्रदेश में खूब यश अर्जित किया और अनेक अवसरों पर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया।
छत्तीसगढ़ की सियासत से बड़ी खबर, पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा का भाजपा प्रवेश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

