मुंबई. सोमवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2553 पॉजिटिव केस मिलने के बाद राज्य में मरीजों की संख्या 88528 हो गई है। इनमें एक्टिव मरीज 44374 है। राज्य में सोमवार को 109 मरीजों की मौत होने के बाद अब तक कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 3169 हो गई है। मुंबई में 24 घंटे में 64 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जबकि 1311 नए मरीज मिलने से कुल केस 50085 हो गए हैं। इनमें 26,345 एक्टिव मरीज हैं। मुंबई में कोरोना से 1702 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई: कोविड मरीजों के लिए मेडिटेशन थैरेपी शुरू  
कोरोना संक्रमितों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए वर्ली स्थित एनएससीआई में बने कोविड सेंटर में अब 1,243 मरीजों को मेडिटेशन थैरेपी उपलब्ध कराई जा रही है। मुंबई के योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ने यहां भर्ती मरीजों को जूम ऐप के जरिए मेडिटेशन थैरेपी दी। इसके अलावा लाफिंग थैरेपी, योगा और अंताक्षरी के जरिए मरीजों को नॉर्मल रखा जा रहा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि कोरोना संक्रमण के चलते दो मरीज अब तक आत्महत्या भी कर चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version