मानव संसाधन विकास समिति को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं केन्द्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली द्वारा सर्वश्रेष्ठ समिति प्रमाणित किया-लॉ.एसएन पटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में समिति एवं संगठन के प्रधान कार्यालय सामुदायिक भवन के पास कबीर नगर रायपुर में 15 अगस्त को प्रात: 10 बजे से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक का आयोजन सीएसईबी के पूर्व मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण) इंजी आरबी त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य एवं समिति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रवीन्द्र बघेल, बीजे आनंद, आनंद सोनी, आरके स्वर्णकार, पीके कौशिक, अजय कुमार झारिया, सुनीता बेक, डॉ. पुर्णेश्वरी बघेल, अधिवक्ता गौरी चक्रवर्ती, चंद्रकांत भाई सोलंकी, बी शोभा, रामपलट जायसवाल, आरडी द्विवेदी, इंद्रमणी पटेल, ओमकार सुरोसे, प्रियांशु राव सुरोशे, सन्यासी राव, जीपी कुशवाहा, मनीष राजपूत, लख्मी कश्यप, अभिषेक मालवीया, ऋषि मालवीया, अगुस्टिन कुजुर, टी.श्रीनिवास, एलपी सूर्या, आदि अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक एवं बच्चे उपस्थित थे। इस पावन अवसर पर क्रमश: ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, अतिथि सम्मान, देशभक्ति गीत, अतिथि उद्बोधन, त्रैमासिक समीक्षा बैठक, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी वक्ताओं ने एक ओर जहां समिति एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लॉ. एसएन पटेल के कार्यप्रणाली की सराहना की वहीं दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश हित में कार्य करने का संकल्प लिये।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version