बिलासपुर। यहां बंद रेलवे फाटक पर ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे लोगों की सांसे तब अटक गईं जब फाटक के बराबर से सड़क पर धड़धड़ाता हुआ रेल इंजन आया। लोगों में शोर-शराबा मच गया। जान बचाकर लोग भागे। हालांकि संयोग अच्छा था, इंजन फाटक के पास गड़े पोल से टकराया और उस पर चढ़कर रुक गया। किसी तरह की जानहानि नहीं हुई। सोमवार को बिलासपुर के तारबाहर रेलवे फाटक के पास डेड एंड को तोड़ते हुए एक रेलवे इंजन सड़क पर आ गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इससे पहले भी इसी तारबाहर फाटक पर कुछ साल पहले हुए रेल हादसे में कई जानें चली गई थीं। बताया जा रहा है कि यहां शंटिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी, उसी दौरान चालक की गलती से इंजन पटरियों के डेट एंड को तोड़ते हुए सड़क तक आ गया। इस सड़क से वाहनों की आवाजाही होती है। अचानक सड़क पर एक रेलवे इंजन को देखकर लोग भी हैरान रह गए और इधर -उधर भागने लगे। इस रेल हादसे की खबर पाकर मौके पर तमाम रेलवे के अधिकारी पहुंच चुके हैं और हादसे की वजह की तलाश की जा रही है। हालांकि इससे रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त इंजन जिस जगह हादसे का शिकार हुआ है वहां ट्रेनों की आवाजाही नहीं होती है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

