संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने आज शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया , अवलोकन के दौरान उन्होंने कक्षावार विषयवार निर्धारित लर्निंग आउटकम पर फोकस करते हुए बच्चों में लर्निंग आउटकम की प्राप्ति हेतु गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया गया । उन्होंने कक्षा आठवीं के बच्चों से पुस्तक का वाचन करवाया एवम उनसे पढ़े हुए अंशों के संदर्भ में समझ पुख्ता करने जानकारी भी ली , साथ ही ब्लैकबोर्ड में लिखे वाक्यों को भी पढ़वाया गया , बच्चे रुचि के साथ पठन किये । शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा यादव द्वारा सेतु पाठ्यक्रम अनुरूप बच्चों का विषयवार आकलन किया गया । विज्ञान विषय का आकलन किया गया । सेतु पाठ्यक्रम के आधार पर कक्षावार विषयवार निर्धारित दक्षता सभी बच्चे प्राप्त कर ले इस हेतु विशेष ध्यान देने प्रेरित किया गया । कोविड–19 गाइडलाइन अनुरूप कक्षा का संचालन किया गया । अवलोकन के दौरान संस्था प्रमुख श्री नरेश यादव , पूर्णिमा यादव शिक्षिका उपस्थित रहे ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version