रात पति काम से वापस आता और मारता था, उसकी प्रताडऩा से त्रस्त पत्नी ने उसे सबक सिखाने की सोची और उसने जो उठाया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। पहले पत्नी ने पति को खाना में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और उसके बाद उसके बेहोश होने के बाद उसे इलेक्ट्रिक शॉक दे दिया। पत्नी का कहना था कि वह उसके शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा से परेशान थी। यह मामला राजस्थान के बीकानेर का है। चुरु सरदार शहर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर मानक लाल ने बताया कि अपनी शिकायत में 32 साल के महेंद्र डान ने बताया कि बीते 12 अगस्त को उनकी पत्नी ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक पति का आरोप है कि रात करीब 9 बजे जब वो अपने काम से घर लौट कर वापस आए तब उनकी पत्नी खाना लेकर आईं। खाना खाने के बाद वो बेहोश हो गये और देर रात बिजली का झटका लगने के बाद उनकी नींद खुली। महेंद्र के मुताबिक उनकी पत्नी ने उनके हाथ बांध दिए और उनके पैर को बिजली के तारों से बांध दिया था और फिर उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक दिया। बिजली का झटका लगने की वजह से वो दोबारा बेहोश हो गये। अगले दिन होश में आने के बाद उनके पिता और भाई ने उन्हें बताया कि उनकी उनकी पत्नी ने 2 बजे उन्हे बुलाया और कहा कि उनके पति को बिजली का झटका लगा है। उनके पैर जले हुए थे और वो बिस्तर से बंधे हुए थे। शुरुआती जांच-पड़ताल के दौरान युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को शराब की लत है और कई बार उन्होंने उसकी पिटाई की है। जिसके बाद उसने अपने पति को सबक सिखाने के इरादे से इलेक्ट्रिक शॉक देने का फैसला किया। महिला का आरोप है कि उसके पति अक्सर उसे प्रताड़ित किया करते थे और इसी प्रताडऩा से तंग आकर उसने ऐसा फैसला लिया। बहरहाल अब पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।
Previous Articleमहिलाएं बना रही है छिन्दकासा से सुन्दर टोकरी
Next Article कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.35 करोड़ टीके लगाए गए
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
