रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ में इन दिनों चुनावी माहौल पूरे शबाब पर है। आपको बता दें कि संघ के अनेक पदों के लिए निर्वाचन होना है और इसके लिए मतदान की तिथि भी घोषित कर दी गई है। घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक मतदान दिनांक 14 सितंबर एवं 21 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई है। संघ के सक्रिय सदस्य इंजी. मनोज वर्मा भी संघ के महासचिव पद के लिए चुनाव मैदान में है। इसके लिए उनका सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार जारी है, इसके अलावा वे अपने संघ के मतदाताओं से संपर्क भी कर रहे है। श्री वर्मा अपने कार्यालयीन कार्यों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहते है।
चुनावी रंग में रंगा छत्त्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ, इंजी. मनोज वर्मा महासचिव पद के लिए मैदान में…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
