गरियाबंद । छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, तेलघानी विकास कल्याण बोर्ड एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू समाज श्री संदीप साहू एवं छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी एक दिवसीय गरियाबंद जिला प्रवास के तहत ग्राम पंचायत पांडुका पहुंचे, जंहा जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।युवा कार्यकर्तओं ने सैकड़ों कि संख्या बाइक रैली निकाले। गाजे बाजे,फूल गुलाल से स्वागत को पूरा क्षेत्र के महिलाएं, युवा कार्यकर्ता एवं साहू समाज के लोग शामिल थे। इस अवसर पर नवनियुक्त तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू ने सभी को साथ लेकर चलने और भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धि को जन जन तक पहुचाने की बात कही । छ. ग.पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कह कि आज राजीव लोचन की पावन धरा पर आकर मैं धन्य हो गया और इस प्रकार भव्य स्वागत से अधिभूत हूँ। गरियाबंद जिला प्रकृतिक औऱ देवभूमि से भरपूर है। यहाँ पर्यटन के बहुत ही संभावना दिख रहा है।छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के इच्छा अनुरूप विकास कार्य हो रहे । छत्तीसगढ़ के अश्मिता की रक्षा करते हुए किसानों, मजदूरों सहित सभी को ध्यान में रखकर विकास हो रहा । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ने अपने क्षेत्र के उपस्थित जनप्रतिनिधियों का अतिथियों से परिचय कराते हुए ,विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर पाण्डुका सरपंच डलेश्वर ठाकुर उप सरपंच भवानीशंकर सोनी, कुगदा सरपंच घटकर्रा सरपंच पोड़ उप सरपंच बुलाकी साहू, रोशन सेन,विक्रमादित्य साहू,टामन साहू,महिला कमांडो,महिलाएं जनप्रतिनिधि क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं साहू समाज लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
