मनरेगा से बनी डबरी में मछली पालन कर कमा रहे है मुनाफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् हो रहे आजीविका संवर्द्धन के कार्यों से कई परिवारों की जिंदगी बदल गई है। नए संसाधनों ने उन्हें इस काबिल बना दिया है कि अब वे विपरीत परिस्थतियों में भी दूसरों की मदद कर पा रहे है। इस योजना ने जीवनयापन के साधनों को सशक्त कर लोगों की आर्थिक उन्नति के द्वार खोले हैं। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकास खंड के ग्राम पंचायत विद्याडीह टांगर के श्री रामप्रसाद ने बताया कि उनके परिवार का गुजर-बसर खेती किसानी से होता है। गांव में बारिश कम होने एवं सूखे की स्थिति निर्मित होने पर फसल का उत्पादन कम होता था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी। शासन की मनरेगा योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने डबरी निर्माण के लिए आवेदन किया। 2 लाख 82 हजार की लागत से उनके खेत में डबरी का निर्माण करवाया गया। डबरी बनने से गांव के अन्य मजदूरों को रोजगार मिला। इसके साथ ही रामप्रसाद की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब उनके खेतों में धान की फसल के लिए पानी की कोई कमी नहीं है। फसल उत्पादन में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। डबरी में बत्तख एवं मछली पालन से उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। इसके अलावा वे डबरी के आसपास सब्जी भी उगाते है। उन्होंने बताया कि मनरेगा से उनकी जिंदगी संवर गई है। डबरी ने उनकी आजीविका को स्थायी और सशक्त बनाया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version