माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाए व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं उस व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी धन से जुड़ी हुई समस्या नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति को अपने हर कार्य में सफलता हासिल होती है। लेकिन किसी से लक्ष्मी मां रूठ जाती है तो व्यक्ति बर्बाद हो जाता है। वो कभी खुश नहीं रह पाता है।
इसके लिए कुछ उपाय है जिससे मां लक्ष्मी को खुश किया जा सकता है। जैसे-
शुक्ल पक्ष के दिन को पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी जी को सबसे अधिक प्रिय होता है। पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले ऐसे कुछ खास उपाय-
हर महीने की पूर्णिमा को सुबह के समय पीपल के पेड़ पर माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है यदि इस दिन अपने नित्य कर्मों से निवृत्त होकर जो व्यक्ति पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा रखें, जल अर्पित करें और धूप दीप और अगरबत्ती से महालक्ष्मी जी की पूजा करें।
पूर्णिमा के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष 11 कौडिय़ां अर्पित करके उन पर हल्दी से तिलक कीजिए
अगले दिन सुबह के समय इन कौडिय़ां को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दीजिए इसी प्रकार से हर पूर्णिमा के दिन इन कौडिय़ां को अपनी तिजोरी से निकालकर माता लक्ष्मी जी के समक्ष रखिये और उन पर फिर से हल्दी से तिलक कीजिए।
फिर अगले दिन उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दीजिए यदि आप हर पूर्णिमा के दिन यह अचूक उपाय अपनाते हैं तो इससे आपके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी हमेशा प्रसन्न रहेंगीं और आपको अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Previous Articleमनरेगा से मिले संबल ने दिखाई संपन्नता की राह
Next Article समान अवसर पाकर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

