बांग्लादेश के जॉयपुरहाट में शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन को झंडी दिखाने और रेल लाइन टूट जाने के बाद एक बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए बड़ी होशियारी का परिचय दिया. यह घटना जॉयपुरहाट जिले के पंचबीबी में हुई. बता दें कि पंचबीबी के कोकतारा गांव के 28 साल के शफीकुल इस्लाम ने कहा कि वह अपने घर के पास रेल लाइन के किनारे चल रहा था कि अचानक उसे टूटी हुई रेलवे लाइन दिखाई दी. ट्रेन को आते देख वह तुरंत घर की ओर दौड़ा, लाल तौलिया लिया और उसे लहराया. फिर ट्रेन के ड्राइवर ने टूटे हुए हिस्से से थोड़ा पहले ही ट्रेन रोक दी. इंजन के ड्राइवर शाह आलम ने कहा कि ट्रेन 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी. मैंने जैसे ही युवक को लाल तौलिया लहराते हुए देखा, मैंने ट्रेन को रोकने का फैसला किया. मैं वहां नीचे गया और लगभग लाइन में आठ इंच का एक गैप देखा. टूटी हुई लाइन पर ट्रेन चलाने से भयंकर दुर्घटना हो सकती थी. गौरतलब है कि रेलवे अधिकारियों ने लाइन के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत की और ट्रेन दो घंटे बाद स्टेशन से पंचगढ़ के लिए रवाना हुई. पंचबीबी के स्टेशन मास्टर अब्दुल अवल ने बताया कि घटना शुक्रवार की सुबह स्टेशन के पास हुई और दो घंटे के लिए सुबह करीब 10 बजे तक मरम्मत का काम होने तक ट्रेन सेवा रोक दी गई.
युवक की होशियारी से बची सैकड़ों लोगों की जान, वरना हो जाता बड़ा हादसा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

