अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां रह रहे भारतीयों को बड़ी संख्या में स्वदेश वापस लाया जा रहा है। शनिवार देर रात एयर इंडिया का विमान 87 लोगों को ताजिकिस्तान से राजधानी दिल्ली लेकर आया। इसमें दो नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंरिदम बागची ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हमारे दूतावास अफगान में फंसे लोगों की सहायता करने में लगे हुए हैं। भारत आए इन यात्रियों को पहले काबुल से भारतीय वायुसेना के विमान से निकाला गया। इसके बाद उन्हें ताजिकिस्तान ले जाया गया, जहां से एयर इंडिया का विमान उन्हें नई दिल्ली लेकर आया। विमान के दिल्ली पहुंचने पर सभी यात्रियों ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

बता दें कि भारत सरकार के अधिकारी काबुल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार की तरफ से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस निकासी अभियान के दौरान पहले भी भारत ने कंधार समेत अफगान के कई प्रांतो से अपने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों निकाला है।

शु क्रवार देर शाम से स्थिति और ज्यादा हुई चुनौतीपूर्ण

काबुल से भारतीयों को निकालने की जानकारी रखने वाले विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम से स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा शहर ही बाहर जाने को बेताब है। वहां फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version