अयोध्या आंदोलन के पुरोधा रहे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former Chief Minister Kalyan Singh) नहीं रहे. शनिवार रात उन्होंने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान परास्नातक संस्थान में अंतिम सांस ली. वह 89 साल के थे. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है. आज सुबह 9 से 11 बजे तक लखनऊ में कल्याण सिंह के घर पर उनके अंतिम दर्शन होंगे. इसके बाद 11 से 1 बजे तक यूपी विधान सभा में अंतिम दर्शन के लिए कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रखा जाएगा. फिर 1 से 3 बजे तक बीजेपी दफ्तर में उनके अंतिम दर्शन होंगे. इसके बाद एयर एंबुलेंस से कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा.
कल्याण सिंह का 23 को अलीगढ़ में गंगा किनारे होगा अंतिम संस्कार, भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
