126 यात्रियों को ले जा रहे विमान के पायलट को अचानक हार्ट अटैक आ गया। बांग्लादेश के विमान की नागपुर में इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिमान एयरलाइंस की यह फ्लाइट मस्कट से ढाका जा रही थी। विमान जब भारत के ऊपर से गुजर रहा था तभी पायलट को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान विमान रायपुर के नजदीक था और इसने कोलकाता एटीसी से इमर्जेंसी लैंडिंग के लिए संपर्क किया। कोलकाता एटीसी ने विमान को नागपुर में ही उतर जाने को कहा, जो सबसे नजदीकी था। विमान ने 11.40 मिनट पर नागपुर में लैडिंग की। पायलट को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
126 यात्रियों को ले जा रहे विमान के पायलट को हार्ट-अटैक, नागपुर में इमर्जेंसी लैंडिंग
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

