बांसवाड़ा. आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में सोमवार को बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान पर पदाधिकारियों से चर्चा कर बूथ संपर्क अभियान की शुरुआत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह राव ने की, मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में विषम परिस्थितियों में भी देश हित में लिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया।

बैठक में प्रधानमंत्री के पत्रक का विमोचन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल ने इस पत्रक को पढ़कर सुनाया। संचालन जिला महामंत्री मुकेश रावत ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष दीपक जोशी ने जताया। बैठक में एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  हकरू मईड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत पुरी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष  प्रवीण गादिया, मणिलाल गुर्जर, पूर्व उपसभापति महावीर बोहरा, प्रवक्ता गौरवसिंह राव, प्रधान राजेश कटारा, नगर मंडल अध्यक्ष नीलेश जैन, मंडल अध्यक्ष संजय पंड्या, अर्जुन मईड़ा, पार्षद अशोक शर्मा, श्यामा राणा, नगर प्रभारी कन्हैयालाल राठौड़, पंकज मालोत, सुखलाल कलाल, हीरालाल पवार, मनोहर व्यास, मोतीलाल भगोरा, आदि उपस्थित रहे।

भाजपा के बूथ संपर्क अभियान के तहत गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भगवत पुरी ने गढ़ी, पालोदा, सरेड़ी बड़ी, अरथूना, तलवाड़ा, परतापुर-गढ़ी  नगर मंडल में सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर उनके कार्यकाल विवरण पत्रक वितरित किए। साथ ही वैश्विक महामारी करोना से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक भगवत पुरी के मुख्य आतिथ्य, गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा की अध्यक्षता और दिलीप परमार, नगर पालिका अध्यक्ष परतापुर-गढ़ी, लाभचंद पटेल, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के विशिष्ट आतिथ्य में हुई।

चंदनपुरा में विधायक के निवास पर आयोजित बैठक में विधायक ने प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्य योजना बना कर प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाने की बात कही। वहीं विधायक एवं प्रभारी को पीएम केयर फंड में गढ़ी मंडल और अरथूना मंडल के अध्यक्षों ने चेक भेंट किए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version