मुंबइ। मशहूर अभिनेता एवं बिग बॉस-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला दुनिया को अलविदा कह गए हैं। क्ला के पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल से ओशिवारा शमशान घाट लाया गया, कुछ ही देर में ब्रह्मकुमारी समाज की विधि के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. 3 डॉक्टर्स की टीम ने पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की है। शुक्ला को वीरवार सुबह दिल का दौरा पडऩे के बाद अस्पताल लाया गया था। कूपर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाबुल का आंगन छूटे ना धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में जाने पहचाने से … ये अजनबी, लव यू जिंदगी जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन बालिका वधू से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। धारावाहिक बालिका वधू में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। इनके अलावा, वह झलक दिखला जा 6, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 और बिग बॉस 13 में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। शुक्ला ने 2020 में रियेलिटी टीवी शो बिगबॉस का 13वां संस्करण जीता था। यह एक दुखत इत्तेफाक है कि धारावाहिक बालिका वधू में उनकी सहकलाकार प्रत्युषा बनर्जी की मौत भी कम उम्र में ही हो गई थी। बनर्जी 2016 में मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटकती मिली थीं। उस वक्त वह सिर्फ 24 साल की थीं। शुक्ला के प्रशंसकों और मनोरंजन जगत से जुड़े अनेक लोगों ने उनकी मौत पर दुख और हैरानी व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version