पांडुका : ग्राम पंचायत गाड़ाघाट विकास खंड छूरा निवासी खेमुराम साहू ने छूरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा को अपने शा.उच्च मा. शाला मुरमुरा के 11वीं कक्षा में अध्ययनरत दिव्यांग पुत्र मुकेश कुमार साहू जो 80% अस्थिबाधित हैं, के समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कर सहयोग के लिए निवेदन किया था। जिस पर श्री मिश्रा ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए शासन के योजना के तहत ट्राय सायकल होनहार छात्र मुकेश साहु को प्रदान किया। जिससे अब मुकेश आगे की शिक्षा आसानी से पूरा कर सकेगा। युवा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा जी के इस सरहानीय पहल के लिए ग्रामीण जनों ने आभार उनका आभार प्रकट किया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी गजेंद्र साहू,महिला बाल विकास सभापति बूंदा साहू, वन सभापति रजनी सतीश चौरे, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चेतन साहू, पंचायत सचिव सन्तोष यादव उपस्थित थे।
Previous Articleकांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रभारी का भव्य स्वागत
Next Article मनवा कुर्मी महिला समाज ने मनाया तीज महोत्सव

