रायपुर। शाला विकास समिति, शासकीय प्राथमिक शाला बुढापारा में आज शिक्षक दिवस मनाया गया । इस अवसर पर बुढापारा की वार्ड पार्षद डॉ सीमा कंदोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही । आज शाला की पूर्व प्रधान अध्यापिका श्रीमती कुर्रतुल एन की सेवानिवृत्त होने पर पुष्प गुच्छ , शाल , श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह उपहार देकर उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम का संचालन करते हुए शाला प्रबंधन समिति के सदस्य श्री प्रदीप गोविंद शितूत ने निर्वितमान प्रधान अध्यापिका श्रीमती कुर्रतुल एन का जीवन परिचय एवं शाला में उनके महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया । इस अवसर पर रायपुर ब्राइट फाउंडेशन की उपाध्यक्ष श्रीमती अनघा करकशे द्वारा शाला विकास हेतु संस्था के द्वारा सभी प्रकार का सहयोग प्रदान करने की घोषणा की । महासचिव डॉ मनोज ठाकुर द्वारा शिक्षक दिवस की महत्ता व उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए । पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला । श्रीमती दमयंती देशपांडे व श्रीमती अंजली शितूत के द्वारा शाला के विकास हेतु शाला कक्ष में एक पंखा व एक ट्यूब लाईट रायपुर ब्राइट फाउंडेशन की ओर से प्रदान करने की घोषणा की । श्रीमती रिनिता नाग प्रभारी प्रधान अध्यापिका ने नवनियुक्त सहायक शिक्षिका श्रीमती शिखा पाण्डेय का स्वागत करते हुए कहा कि नई शिक्षिका की नियुक्ति से छात्र छात्राओं के अध्यापन में बहुत सहयोग मिलेगा । श्रीमती मीरा शर्मा द्वारा नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती शिखा पाण्डेय का फूल गुच्छ देकर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम की व्यवस्था श्री भरत नाग ने की अंत मे सभी को स्वल्पाहार दिया गया । पुरे कार्यक्रम में छात्र छात्राओं सहित गणमान्य अतिथियों ने मास्क का उपयोग कर कोरोना गाईड लाईन का पालन किया।
Previous Articleगणेश उत्सव के लिए जिला प्रशासन का गाइडलाइन में संशोधन
Next Article पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को होगी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

