अम्बिकापुर। सरगुजा संभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स (परिचारिका) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय चयन समिति की बैठक 24 फरवरी आयोजित की गई थी। समिति की अनुशंसा के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत तैयार की गई प्रतीक्षा सूची में से संगीता पिता बनवारी लाल एवं प्रतिमा कुशवाहा का चयन कर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवा ने बताया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अलिपिकीय पैरामेडिकल एवं नर्सिग भर्ती नियम में किए गए प्रावधान के अंतर्गत स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए 17 अगस्त से 31 अगस्त 2020 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। चयन समिति के अनुशंसा के आधार पर दो अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। चयनित अभ्यर्थी संगीता की 50 बिस्तर मातृ एवं शिशू चिकित्सालय उदयपुर में एवं प्रतिमा कुशवाहा की पद स्थापना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केदमा में की गई है। नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि उन्हें 15 दिन के भीतर पद स्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा अन्यथा नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त होगा। कार्यभार ग्रहण करते समय उन्हें 50 रुपए के न्यायालयीन स्टॉम पेपर पर शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Previous Articleप्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित
Next Article जानिये बारिश को लेकर क्या है मौसम विभाग की चेतावनी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
