विधवा , विधुर तलाकशुदा निर्धन महिलाओं के विवाह , पुनर्विवाह कराने वाली रायपुर ब्राइट फाउंडेशन ने अब तक 69 विवाह जोड़ने का काम पूर्ण कर लिया है । अधिकांश विवाह लोग अपने स्वयं के स्तर पर करते हैं । किन्तु गरीब , निर्धन , या किसी कारणवश अपने स्तर पर कोई अपना विवाह कराने में अक्षम हो तो संस्था ऐसे लोगों का निःशुल्क दहेज मुक्त विवाह करती है । ऐसे ही रायपुर की एक कन्या कुमारी रितु का विवाह व कन्यादान का काम संस्था के द्वारा डोंगरगढ़ में जाकर श्री विकास के साथ संम्पन्न किया गया । संस्था के सदस्यों ने आपस मे मिलकर शादी के लिये आर्थिक व आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की । सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात यह रही कि बढ़ते कदम , मधु धारा महिला संगठन , राजपूत महिला विंग , महाराष्ट्र मंडल , छ ग सर्व सेन समाज एवं देसेहा सेरेठे राज सेन महासभा , जैसी समाजसेवी संस्थाओं ने भी बडचरकर मुक्तहस्त से सहयोग किया । श्री इंदर डोडानी , श्री बंटी जुमनानी , श्रीमती रिचा ठाकुर , श्री अजय काले , मधु बहादुर सिंह , डॉ मनोज ठाकुर , अनुराधा चौधरी , गौरी अवधिया , किशोर जायसवाल, डी आर ठाकुर, नरेन्द्र श्रीवास बाबा , अनघा करकशे , दमयंती देशपांडे , राधा राजपाल , प्रीती ठाकुर , भरत योगी , भरत बजाज , आशा वरदानी , सुषमा ध्रुव , अन्नु शर्मा , इंद्राणी ठाकुर , श्यामा , लता , कांता , निर्मला, रानु, सरोज, मिथिलेश चौहान का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा ।
चेतन चंदेल प्रदेश प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजली शितूत ने कन्यादान किया । वर वधु को उनकी गृहस्थी व कपड़ों , श्रृंगार आदि का सामान उपहार में दिया गया । संस्था का आगामी 70 वां विवाह 13 सितम्बर को माना में होने जा रहा है । इसके अलावा संस्था में पंजीकृत दो और आवेदकों का विवाह भी तय हो गया है , शीघ्र ही इनके विवाह की तिथि तय होने जा रही है ।
बिन मां बाप की बच्ची का रायपुर ब्राइट फाउंडेशन ने किया कन्यादान
Previous Articleबड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल गिरफ्तार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
